चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा ने ताईवान में प्रार्थना सभा की
दलाई लामा ने न सिर्फ इस प्रार्थना सभा का नेतृत्व किया, बल्कि आजादी समर्थक राजनीतिक दल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी(डीपीपी) के नेता से भी मुलाकात की। दुनिया में शांति का संदेश फैलाने वाले इस नेता ने कहा कि वह मोराकोट तूफान में मारे गए ताईवानियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने यहां आए हैं। इस महीने के शुरू में ताईवान में मोराकोट तूफान एवं भूस्खलन में करीब 700 लोग मारे गए थे।
दलाई लामा ने 15 हजार लोगों की शिरकत वाली इस प्रार्थना सभा में कहा, "मेरी यात्रा का उद्देश्य है मृतकों के लिए प्रार्थना करना।" प्रार्थना सभा दो घंटे तक चली और इस मौके पर ताईवान की कई हस्तियां मौजूद थीं। उन्होंने प्रार्थना से आधा घंटे पहले डीपीपी की प्रमुख साई इंग-वेन से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications