सेंसेक्स में 115 अंकों की गिरावट (लीड-1)
मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 115.45 अंक और निफ्टी 36.65 अंक गिरकर क्रमश: 15,551.19 और 4625.35 पर बंद हुए।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 24.63 अंकों की तेजी के साथ आज कारोबार की शुरुआत की। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,923.09 के उच्चतम और 15,475.28 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी आज गिरावट देखी गई। मिडकैप सूचकांक 85.48 अंक गिरकर 5,797.49 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप सूचकांक 105.86 अंकों की गिरावट के साथ 6,891.17 पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 0.10 अंक की बढ़त के साथ 4662.20 पर कारोबार की शुरुआत की। इस दौरान निफ्टी 4735.90 के उच्चतम और 4600.65 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications