एसटीएफ जवान की गोली मारकर हत्या
पुलिस के अनुसार एसटीएफ का जवान राज कुमार सिंह पटना से छुट्टियों में मथुरापुर गांव स्थित अपने घर आया था। सोमवार रात गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
इधर, सहार थाना के प्रभारी राणा रणविजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। इसमें सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है परंतु अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही है। सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं।
कुमार के मुताबिक राजकुमार का अपने ही परिवार के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications