टाटा मोटर्स सिंगूर की जमीन लौटाने के लिए सशर्त तैयार
समूह की कंपनी टाटा टी की 46वीं वार्षिक सामान्य बैठक में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे टाटा ने कहा, "सिंगूर की जमीन के लिए अभी हमारी कोई योजना नहीं है। राज्य सरकार द्वारा समझदारी भरे जो भी कदम उठाए जाएंगे, हम उनके साथ सहयोग करेंगे।"
ग्रामीणों व तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध के बाद नैनो परियोजना के राज्य से बाहर चले जाने के बाद, परियोजना की जमीन के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यदि वे जमीन पर किए गए कुल निवेश की भरपाई कर देते हैं, तो हम जमीन लौटा देंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने अपनी तरफ से सरकार के सामने कोई प्रस्ताव नहीं रखा है और न ही सरकार की ओर से कोई प्रस्ताव रखे जाने की उम्मीद कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications