मारूति की अगस्त की बिक्री में 41.6 प्रतिशत उछाल
कंपनी की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि मारूति ने इस दौरान 14,847 वाहनों का निर्यात किया। कंपनी ने अगस्त 2008 में 59,908 वाहन बेचे थे।
घरेलू ए2 वर्ग में मारूति की आल्टो, वैगन आर, एस्टिलो, स्विफ्ट, ए-स्टार और रिट्ज की बिक्री में 39.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान इस श्रेणी की 52,473 कारें बेची गईं। कंपनी ने पिछले साल की आलोच्य अवधि में इसी वर्ग 37,667 कारें बेची थीं।
ए3 वर्ग में मारूति के एसएक्स4 और डिजायर जैसे वाहन है। इस अवधि में इस वर्ग के 7821 वाहन बेचे गए जबकि पिछले साल की आलोच्य अवधि से 44 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान 5427 वाहन बेचे गए थे।
मारूति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी इस दौरान 50,000 कुल निर्यात का मील का पत्थर भी पार किया।
पिछले महीने कंपनी ने एस्टिलो मॉडल बाजार में उतारा था। राष्ट्रीय राजधानी में इसकी कीमत 3.12 लाख रुपये से 3.59 लाख रूपये है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications