भाजपा की कलह का विधानसभा चुनाव पर नहीं होगा असर : शिव सेना
शिव सेना के नेता संजय राउत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भाजपा की आंतरिक कलह का विधानसभा चुनाव में हमारी संभावनाओं पर कोई नकारात्क असर नहीं पड़ेगा।"
उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा से सीटों का हमारा तालमेल लगभग पूरा हो गया है। राज्य में शिव सेना चूंकि बड़ी पार्टी है इसलिए हम 177 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे जबकि भाजपा 111 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।"
ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 13 अक्टूबर को मतदान होना है जबकि वोटों की गिनती 22 अक्टूबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications