सोनभद्र में नक्सलियों का नेता गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रतिंदर पाल सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि फग्गू खरवार नाम के एक नक्सली नेता को सोमवार शाम एक मुठभेड़ के बाद डरमा के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके चार साथी भागने में सफल रहे। खरवार के कब्जे से एक कार्बाइन और भारी मात्रा में कारतूस जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक खरवार पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों में नक्सली घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा है। वह नक्सलियों का नेता है। उसके हाथ में सोनभद्र और बिहार के सीमावर्ती जिलों की जिम्मेदारी है।
सिंह ने बताया कि खरवार कुछ साल पहले सोनभद्र में हुई पुलिसकर्मियों की हत्या का वांछित है। उन्होंने बताया कि उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications