पीएसी अध्यक्ष का पद नहीं छोडूंगा : जसवंत

अपनी किताब 'जिन्ना : भारत-विभाजन के आईने में' पर गुजरात सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर सर्वोच्च न्यायालय में मंगलवार को हुई सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे जसवंत से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह पीएसी के अध्यक्ष का पद छोड़ भाजपा को उपकृत करेंगे, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "नहीं।"

जसवंत ने कहा, "मुझे पद छोड़ने के लिए कहना किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि लोकसभा अध्यक्ष का काम है।"

भाजपा में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा, "भाजपा में वापसी का मेरा कोई इरादा नहीं है। मैंने अपने लिए उसके दरवाजे बंद कर लिए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+