जेट ने शुरू की कोच्चि-शारजाह के लिए उड़ान सेवा
खाड़ी देशों के लिए कोच्चि से जेट की यह चौथी उड़ान सेवा है। कंपनी यहां से दोहा, कुवैत और मस्कट के लिए भी उड़ान सेवा प्रदान करती है।
जेट ने 16 अगस्त से हैदराबाद से दुबई के लिए उड़ान सेवा शुरू की थी। जेट दुबई के लिए मुंबई, दिल्ली और चेन्नई से प्रतिदिन दो उड़ान उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा जेट एयरवेज दिल्ली और मुंबई से अबूधाबी के लिए भी प्रतिदिन उड़ान सेवा उपलब्ध करवाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications