मेक्सिको में 211 लोगों के हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार
समाचार एजेंसी इफई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सभी हत्याएं की देश के स्युदाद जुआरेज शहर में हुई थीं। आमतौर पर स्युदाद जुआरेज मेक्सिको के हिंसक शहर के रूप में जाना जाता है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में क्रिश्चियन एन्रीक्यू फ्रॉकों फ्रें को (22) पर 16 लोगों, एड्गर फ्लॉरेस मार्टिनेज(30) पर 87 लोगों और ऑमर कॉस्ट्रो रिवेरा(28) को 93 लोगों की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति हेक्टर आर्माडो आलसिबर वॉग (21) को 15 लोगों की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications