टीवीएस मोटर की बिक्री में 11 फीसदी की वृद्धि
टीवीएस मोटर ने एक बयान में कहा, "इस वर्ष अप्रैल से अगस्त के बीच कंपनी ने कुल बिक्री में पांच फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान घरेलू बाजार में बिक्री में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।"
कंपनी ने अगस्त में घरेलू बाजार में 1,15,095 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 96,238 से 20 फीसदी अधिक था।
इस दौरान कंपनी ने 28,582 स्कूटरों और 51,127 मोटरसाइकिलों की बिक्री की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications