फ्रांसीसी 'स्पाइडरमैन' ने पेट्रोनास ट्विन टावर की ऊंचाई नापी
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एलन राबर्ट इससे पहले भी दो बार पेट्रोनास ट्विन टावर्स पर चढ़ने का प्रयास कर चुके थे। मंगलवार को उन्होंने इस इमारत पर चढ़ने में कामयाबी हासिल तो कर ली लेकिन इस दौरान वह सुरक्षाकर्मियों की नजर में आ गए।
47 साल के राबर्ट को तत्काल हिरासत में ले लिया गया क्योंकि उन्होंने पेट्रोनास ट्विन टावर्स पर चढ़ने के लिए वैध इजाजत नहीं ली थी।
राबर्ट ने 1997 और 2007 में दो बार इस इमारत पर चढ़ने की कोशिश की थी लेकिन 60वीं मजिल तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
राबर्ट बिना किसी औजार की मदद से दुनिया भर की 70 से अधिक गगनचुंबी इमारतों की ऊंचाई नाप चुके हैं। इनमें न्यूयार्क स्थित एंपायर स्टेट बिल्डिंग, शिकागो स्थित सीयर्स टावर्स और ताइवान की राजधानी ताइपे स्थित 101-टावर्स शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications