लगातार 10वें माह निर्यात में कमी

चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान कुल 49.65 अरब डॉलर का निर्यात हुआ जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 75.29 अरब डॉलर की तुलना में 34.1 फीसदी कम है।
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में देश का आयात 37.1 फीसदी गिरकर 31.19 अरब डॉलर से घटकर 19.62 अरब डॉलर हो गया। वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान कुल आयात में 32.5 फीसदी की कमी आई। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 116.38 अरब डॉलर से घटकर 78.56 अरब डॉलर हो गया।
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत तुलनात्मक रूप से कम होने के कारण जुलाई में देश के तेल आयात बिल में 55.5 फीसदी की कमी आई और यह पिछले वर्ष के 126.75 अरब डॉलर की तुलना में 56.38 अरब डॉलर रहा।
वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों के दौरान 219.64 अरब डॉलर के तेल का आयात किया गया जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह राशि 422.17 अरब डॉलर थी। अप्रैल-जुलाई के दौरान 289.23 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 410.93 अरब डॉलर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications