मंदी से निपटने का रास्‍ता बताएं: पीएम

Manmohan Singh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को योजना आयोग के लिए अर्थव्यवस्था की उच्च विकास दर वापस लाने तथा बढ़ती ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के रास्ते सुझाने का एजेंडा तय करते हुए कहा कि वैश्विक मंदी के बाद स्थिति में अब सुधार हो रहा है।

योजना आयोग की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण हमने कठिन वर्ष का सामना किया है। आने वाले महीनों में इसमें सुधार की संभावना दिख रही है। देश में मानूसन की स्थिति भी ठीक नहीं रही।" उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि योजना आयोग के लिए संपूर्ण आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन काफी लाभदायक होगा।"

आर्थिक विकास के लिए ऊर्जा जरूरी

बैठक में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, कृषि मंत्री शरद पवार, बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया सहित आयोग के सदस्य मौजूद थे।

मनमोहन सिंह ने कहा, "आर्थिक विकास के लिए ऊर्जा जरूरी है। यह एक ऐसा क्षेत्र हैं जहां हम पिछड़ रहे हैं। हम अपनी जरूरत की पेट्रोलियम ऊर्जा का 70 फीसदी आयात करते हैं और कोयला के मामले में भी कठिन स्थिति का सामना कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए तर्कसंगत ऊर्जा नीति की जरूरत है। यह एक नई मजबूरी है। हमें मूल्यांकन करने की जरूरत है कि कहां हमारी ऊर्जा नीति में कमी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+