छात्रा की रैगिंग करने पर छात्र गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने छात्रा से गले लगाने को कहा था। पांचवें सेमिस्टर की कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की छात्रा ने सातवें सेमिस्टर के मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र प्रवीण मिश्रा पर रैगिंग का आरोप लगाया था। आरोपित छात्र को रायपुर के बाहरी क्षेत्र, शेज बहार स्थित कॉलेज से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
छात्रा की शिकायत पर हुआ ऐक्शन
थाना प्रभारी आर.सी. लाहिड़ी ने बताया, "आरोपी इससे पहले भी जूनियर छात्रों के साथ बुरा बर्ताव कर चुका है। छात्रा की रैगिंग के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया और अब उसे जेल भेजा जा चुका है।"
उन्होंने बताया कि प्रवीण ने सोमवार को छात्रा को जबरदस्ती रोककर अपनी बात मानने के लिए विवश किया था। इसके बाद छात्रा ने उसकी शिकायत दर्ज करवा दी। इस बीच राज्य सरकार के निर्देशों पर साल के आरंभ में गठित कॉलेज की रैगिंग निरोधक समिति के निर्देश पर कॉलेज अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications