आनंद जॉन को 59 साल की सजा (लीड-1)
अमेरिकी रियलिटी शो 'अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' में नजर आ चुके जॉन पिछले वर्ष नवंबर में दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के 16 मामलों में दोषी पाए गए थे।
अमेरिकी समाचार पत्र 'लास एंजेलिस टाइम्स' ने अभियोजन पक्ष के हवाले बताया कि आनंद लड़कियों को मॉडल बनाने का झांसा देकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया करता था।
आनंद ने अदालत से मामले की दोबारा सुनवाई करने की अपील की थी लेकिन न्यायाधीश डेविड विस्ले ने उसकी अपील ठुकरा दी। सजा सुनने के बाद आनंद अदालत में ही रोने लगा।
इससे पहले जॉन की बहन संजना जॉन ने इस मामले में भारत सरकार से गुहार लगाई थी। उसने कहा था कि अमेरिका में 'भारतीय होने के कारण उसे न्याय नहीं मिलेगा।'
नई दिल्ली में 18 अगस्त को एक संवाददाता सम्मेलन में संजना ने कहा था, "हम नस्लवाद का शिकार हुए हैं। सामूहिक हत्या करने वाले के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं होता है जैसा जेल में जॉन के साथ हो रहा है। हम चाहते हैं कि भारत सरकार मामले में हस्तक्षेप करे और मेरे भाई की रक्षा करे।"
उल्लेखनीय है कि जॉन को वर्ष 2007 में गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले 30 महीने से जेल में है। आनंद के खिलाफ नौ महिलाओं ने शिकायत की थी। इसके अलावा न्यूयार्क और टेक्सास में भी उस पर आरोप लगे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications