अब गृह मंत्रालय में भी बायोमेट्रिक उपस्थिति यंत्र
समय की पाबंदी के मामले में चिदम्बरम ने खुद ही पहल की और सुबह 9 बजे नार्थ ब्लॉक पहुंच गए और बीएसीएस के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कर्मचारियों के समय पर कार्यालय न आने और समय से पहले कार्यालय छोड़ देने की घटनाओं पर चिदम्बरम की पहले से ही नजर थी। कुछ महीने पहले ही उन्होंने बीएसीएस प्रणाली आरंभ करने की योजना बना ली थी।
मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि यदि कोई कर्मचारी महीने में तीन दिन विलंब से कार्यालय पहुंचता है तो उसकी एक दिन की आकस्मिक छुट्टी कम कर दी जाएगी।
ज्ञात हो कि सिर्फ गृह मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों में तकरीबन 5000 कर्मचारी हैं। नार्थ ब्लॉक स्थित मुख्यालय में ही 2500 कर्मचारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications