ह्रदय रोग और मधुमेह के इलाज में मिर्च से हो सकता है कारगर
तस्मानिया विश्वविद्यालय के 'स्कूल ऑफ ह्यूमन लाइफ साइंसेज' की शोधकर्ता किरण आहूजा कहती हैं कि ऐसा संभव है कि एक दिन मिर्च एस्प्रिन की जगह ले ले या ह्रदय रोगों से बचाव और इलाज के लिए इसे एस्प्रिन के साथ मिलाकर दवा तैयार की जाए।
आहूजा कहती हैं, "एस्प्रिन के साइड इफेक्ट की वजह से मरीज के पेट में रक्तस्राव हो सकता है"।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक ह्रदय रोगों के इलाज के लिए वर्तमान में दी जानी वाली दवाओं के साथ और इन दवाओं की जगह मिर्च का इस्तेमाल करने की दिशा में अनुसंधान को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications