जापान में डीपीजे के नेतृत्व में बनेगी गठबंधन सरकार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 480 सीटों वाली हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में डीपीजे ने 308 सीटों पर जीत दर्ज कर लगभग पांच दशकों तक सत्ता बने रहने वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
हातोयामा ने कहा कि जनता ने इस बार सत्ता में बदलाव के लिए मतदान किया। देश में पांच दशकों से एलडीपी सत्ता में बनी हुई थी।
चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ दल के कई मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा। सोमवार को मुख्य कैबिनेट सचिव ताकेओ कावामुरा ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के कारण एलडीपी पराजित हुई है।
डीपीजे ने जनता से वादा किया है कि वह खर्चो पर अंकुश लगाकर और घरेलू आय को बढ़ाकर जापान को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाएगा।
सत्ता में संभावित बदलाव का असर सोमवार को टोक्यो शेयर बाजार में भी देखा गया। यहां शेयर बाजार भारी बढ़त के साथ खुले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications