पहली तिमाही में 6.1 फीसदी रही विकास दर
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून के दौरान कृषि क्षेत्र में 2.4 फीसदी की दर से विकास हुआ, जबकि सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक आठ फीसदी से अधिक की विकास दर दर्ज की गई।
देश का कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 7.8 फीसदी थी। इस वर्ष 31 मार्च को समाप्त तिमाही के दौरान हालांकि यह गिरकर 5.8 फीसदी हो गई। वर्ष 2008-09 के दौरान विकास दर छह फीसदी रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications