मध्य प्रदेश में गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को इसकी घोषणा की थी। प्रदेश में वर्ष 2008-09 में किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार ने 50 रुपये का बोनस दिया था। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2009-10 की रबी फसलों के समर्थन मूल्य की घोषणा आगामी फरवरी में की जाएगी, जिस पर राज्य सरकार 100 रुपये बोनस देगी ।
सीहोर जिले के आष्टा की कृषि उपज मंडी परिसर में विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करते हुए रविवार को चौहान ने कहा कि खेती को मुनाफे का व्यवसाय बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई फैसले किए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जो किसानों को कृषि कार्यो के लिए तीन प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज दे रहा है ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications