जापान चुनाव में विपक्षी दल की भारी जीत (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मतगणना के आ रहे रुझानों ने साफ संकेत दे दिया है कि डीपीजे को 450 सीटों वाले हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में 300 से अधिक सीटें प्राप्त हो जाएंगी।
अभी तक 434 सीटों के घोषित परिणाम में डीपीजे ने 293 सीटें जीत ली है। सीटों की इतनी संख्या ही डीपीजे को बहुमत के लिए पर्याप्त हैं। एलडीपी और उसकी सहयोगी पार्टी न्यू कोमेइतो को अभी तक मात्र 68 सीटें ही मिल पाई हैं।
इसके साथ ही डीपीजे के प्रमुख युकियो हातोयामा के जापान का अगला प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
पार्टी की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए युकियो हातोयामा ने कहा, "मैं समझता हूं कि चुनाव परिणाम सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ मतदाताओं के गुस्से का प्रदर्शन है।"
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हमारे लिए अब यह महत्वपूर्ण है कि मतदाताओं ने जिसके लिए हमें वोट दिया है, हमें अपनी उस नीति को लागू करना चाहिए।"
मतदाताओं ने 70 प्रतिशत मतदान कर पिछले 55 वर्षो से सत्ता पर काबिज एलडीपी के प्रति अपनी नाराजगी का इजहार किया है।
एलडीपी की हार के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री तोशिकी कैफू और एलडीपी के पूर्व उपाध्यक्ष ताकू यामासाकी के राजनैतिक करियर का लगभग अंत हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications