ईरान के एटमी ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल

जाने-माने स्तंभकार और राजनीति शास्त्र के ज्ञाता मिकाह जेंको ने लास एंजेलिस टाइम्स अखबार में लिखे अपने आलेख में यह राय प्रकट की है कि अगर ईरान ने अपने एटमी कार्यक्रम को लेकर अड़ियल रुख बरकरार रखा तो उस पर इजरायल का हमला हो सकता है, क्योंकि इजरायल ईरानी एटमी कार्यक्रम को अपने लिए खतरा मानता है।

वह लिखते हैं कि इजरायल हर हालत में ईरान को पूर्ण एटमी क्षमता हासिल करने व परमाणु बम बनाने का तकनीकी कौशल विकसित करने से रोकना चाहता है। ईरान के सामने अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी ने संयुक्त राष्ट्र की ओर से चौथे चक्र के आर्थिक एवं कूटनीतिक प्रतिबंधों से बचने का विकल्प पेश किया है।

उसे इन प्रतिबंधों से बचने के लिए यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम समेटने को कहा गया है। अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ माइकल मुलेन को अखबार ने यह कहते हुए उद्धृत किया है कि ईरान को इस कार्यक्रम से रोकने के लिए उस हमला करना एक संकीर्ण विकल्प होगा, पर आलेख में यह राय जाहिर की गई है कि इजरायल अमेरिका को सूचित किए बगैर भी ईरानी एटमी ठिकानों को निशाना बना सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+