जर्मनी में ट्विटर के जरिए लीक हुआ चुनाव सर्वेक्षण
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार को ट्विटर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुनाव बाद सर्वेक्षणों को जारी कर दिया, जिसे बाद में स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया था।
सर्वेक्षण करने वाली कंपनियां मतदान खत्म होने से चार घंटे पहले मतदाताओं के साक्षात्कार के आधार पर रिपोर्ट बनाती है। ये सर्वेक्षण टेलीविजन चैनलों के लिए किए जाते हैं। चैनलों का कहना है कि समाचार को फ्लैश करने से पहले इसे केवल चैनलों के कर्मचारी ही देख सकते हैं।
जर्मनी में पहले चुनाव सर्वेक्षणों को जारी करने पर इस भय से प्रतिबंध लगा दिया था कि इससे मतदाताओं का रूख प्रभावित हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications