शेयर बाजारों में गिरावट का रुख
मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के प्रमुख शेयर बाजार गिरावट के रुख के साथ खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 15,812.15 पर खुला। सुबह करीब 10.37 बजे यह गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 15,777.29 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स शुक्रवार को 15,922.34 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी गिरावट के साथ 4730.85 पर खुला और करीब इसी समय यह भी गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 4684.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को निफ्टी 4732.35 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications