रिलायंस गैस के लिए मंत्रियों के नए समूह की जरूरत : देवड़ा (लीड-1)
देवड़ा ने यहां सोमवार को कहा, "यह सच है कि मैंने कृष्ण गोदावरी बेसिन से रिलायंस इंडस्ट्री द्वारा उत्पादित अतिरिक्त गैस के आवंटन के बारे में मंत्रियों के एक नए समूह के गठन के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और उनके प्रधान सचिव टी.के.ए.नायर से रविवार को मुलाकात भी की थी।"
पेट्रोलियम सचिव आर.एस.पांडे ने भी कैबिनेट सचिव के.एम.चंद्रशेखर को इस मुद्दे पर पत्र लिखा है।
आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र कृष्णा गोदावरी डी-6 ब्लॉक से निकलने वाली गैस के आवंटन को लेकर पहले ही वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में एक विशेषाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह का गठन किया जा गया था।
लेकिन मंत्रियों के इस समूह का कार्यकाल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पहली सरकार का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही समाप्त हो गया।
रिलायंस अब इस बेसिन से चार करोड़ यूनिट से अधिक गैस का उत्पादन करने में सक्षम है, लेकिन उत्पादित होने वाली अतिरिक्त गैस के खरीददार के बारे फैसला नहीं किए जाने के कारण अतिरिक्त उत्पादन रुका हुआ है।
निर्धारित नीति के तहत उत्पादित होने वाली चार करोड़ यूनिट गैस को विद्युत, उर्वरक और रसोई गैस उत्पादित करने वाले संयंत्रों के साथ ही शहर में गैस वितरण परियोजनाओं के लिए आवंटित की गई है।
देवड़ा द्वारा संसद में तीन अगस्त को दिए गए बयान के अनुसार विद्युत संयंत्रों को एक करोड़ 80 लाख यूनिट गैस की आपूर्ति की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications