लश्कर का आतंकी मारा गया
सेना के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले दो वर्षो से माहोर इलाके में अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा कलीम उल्लाह चार घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान मारा गया।
अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
पिछले तीन हफ्तों के भीतर सुरक्षा बलों ने माहोर के जंगलों में 10 आतंकियों को मार गिराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications