पाकिस्तानी संसद तय करेगी मुशर्रफ का भविष्य : गिलानी
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि गिलानी ने यह टिप्पणी यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में की।
इस महीने के प्रारंभ में गिलानी ने कहा था, "मुशर्रफ पर मुकदमा चलाने के मामले में जो उचित हो, हमें वही करना चाहिए।" उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से अपील की थी कि वह इस मुद्दे पर राजनीति न करे।
गिलानी के कहने का मतलब साफ था कि मुशर्रफ के खिलाफ मुकदमा तभी चलाया जा सकता है, जब इस मुद्दे पर संसद एक मत हो। ऐसे में इस बात का साफ संकेत है कि जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) जैसी धार्मिक पार्टियां इस मुद्दे पर सहमत नहीं होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications