अब प्यारेलाल खंडेलवाल ने भी जसवंत के समर्थन में आवाज उठाई
भाजपा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में खंडेलवाल ने कहा, "जसवंत सिंह के ऊपर की गई कार्रवाई जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए और पार्टी में उनकी सम्मानपूर्वक वापसी की जानी चाहिए।"
खंडेलवाल ने गुजरात सरकार द्वारा जसंवत सिंह की पुस्तक 'जिन्ना : भारत-विभाजन के आईने में' पर लगाए गए प्रतिबंध को भी अनुचित ठहराया। उन्होंने कहा, "पुस्तक पर प्रतिबंध लगाया जाना गलत है। प्रतिबंध वापस लिया जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व ही पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी जसवंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने के फैसले को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया था और इसकी आलोचना की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications