कोलंबियाई राष्ट्रपति को स्वाइन फ्लू, बहरीन में पहली मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक कोलंबियाई राष्ट्रपति के प्रवक्ता सेसर मॉरिको ने रविवार को बताया कि यूरिबे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूरिबे में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के लक्षण देखे गए थे। वह अर्जेटीना से एक सम्मेलन में हिस्सा लेकर लौटे थे। जांच के बाद उनमें इस बीमारी पुष्टि हुई। कोलंबिया में इस बीमारी से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, बहरीन की राजधानी मनामा में रविवार को स्वाइन फ्लू से संक्रमित एक महिला ने दम तोड़ दिया। यहां इस बीमारी से हुई मौत का यह पहला मामला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications