मत प्रतिशत घटने के बाद भी बढ़त बनाए हुए हैं करजई
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इंडिपेंडेंट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़े जाहिर करते हैं कि पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह को चुनाव में पड़े कुल 47.8 प्रतिशत मतों के 33.3 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ है।
पिछले मंगलवार को मतगणना की शुरुआत में करजई और अब्दुल्लाह के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई थी, क्योंकि उस दिन उत्तरी और उत्तर पश्चिम इलाकों में पड़े मतों की गिनती चल रही थी। उन इलाकों को अब्दुल्लाह का राजनीतिक गढ़ माना जाता है।
लेकिन जैसे ही दक्षिणी और पूर्वी इलाकों के मतों की गिनती शुरू हुई करजई आगे बढ़ने लगे। पश्तून बहुल इन इलाकों में करजई का खासा प्रभाव है।
पूर्व योजना मंत्री रमजान बशरदोस्त तीसरे स्थान पर हैं और उन्हें 12.5 प्रतिशत मत हासिल हुए है्र।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications