बांग्लादेश में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
ढाका, 31 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित एक महिला की रविवार रात मौत हो गई। यहां इस बीमारी से जुड़ी मौत का यह पहला मामला है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सावर इलाके की रहने वाली मीता चक्रवती (37) को ढाका के लैब ऐड अस्पताल में 18 अगस्त को भर्ती करा गया था। अस्पताल के मीडिया समन्वयक मेजबा आजाद ने बताया कि रविवार रात 10.30 बजे मीता की मौत हो गई।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 199 मामलों की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications