उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के नए मामले की पुष्टि नहीं
लखनऊ स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के माइक्रोबायोलाजी विभाग के प्रमुख टी.एन.ढोल ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि आज 40 नये नमूने जांच के लिए आण् हैं। नमूनों की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
इससे पहले रविवार को लखनऊ के रहने वाले 2 लोगों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण पाया गया था। दोनों का संक्रमण प्रारंभिक अवस्था में बताया गया था।
ढोल के मुताबिक अब तक कुल 720 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 91 लोगों में स्वाइन फ्लू का संक्रमण पाया गया। प्रदेश में आधिकारिक तौर पर स्वाइन फ्लू के नमूनों की जांच एसजीपीजीआईएमएस में ही की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications