दस्यु ददुआ के 'गुरु' का मध्य प्रदेश में समर्पण
उल्लेखनीय है कि कानपुर के टेनरी मालिक (चमडा व्यवसायी) शमी उल्ला के पुत्र नूर उल्ला का 5 अगस्त को अपहरण हो गया। इस अपहरण में डकैत ठोकिया के दाहिन हाथ रहे दस्यु सुन्दर पटेल ने 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। नूर तो किसी तरह घर पहुंच गया, लेकिन स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को जांच में घटना का मुख्य सूत्रधार मारे गए डकैत ददुआ का गुरु गया बाबा निकला। अपहरण कांड में अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के साथ एसटीएफ व पुलिस को गया बाबा की सरगर्मी से तलाश थी।
27 अगस्त को उसने बांदा की अदालत में आत्मसमर्पण की योजना बनायी, किन्तु पुलिस की नाके बन्दी से वह सफल नहीं हुआ। बहरहाल वह मध्य प्रदेश के सतना मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (प्रथम श्रेणी) की अदालत से जारी 21 वर्ष पुराने गिरफ्तारी वारण्ट में आत्म समर्पण कर जेल चला गया। बांदा और चित्रकूट की पुलिस हाथ मलती रह गई। सतना के पुलिस अधिक्षक डा़ हरी सिंह यादव ने गया बाबा के आत्म समर्पण की पुष्टि की है। चित्रकूट धाम परिक्षेत्र डीआईजी बीपी त्रिपाठी ने आत्म समर्पण की जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications