भारतीय चालक दल वाले पोत पर हमला
मनामा, 31 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बहरीन की ओर जा रहे एक पोत पर हमले की खबर है। इस पोत पर चालक दल के सदस्य भारतीय थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रविवार को फारस की खाड़ी के जलक्षेत्र में हमलावरों ने भारतीय्य नाविकों से पोत छीन लिया। सभी भारतीयों की पिटाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। हमलवरों ने उनके मोबाइल फोन भी छिन लिए।
भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया गया और वे सुरक्षित बहरीन पहुंच गए। सूत्रों का कहना है कि हमलावर ईरानी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications