हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल में 13 अक्टूबर को होंगे चुनाव (लीड-1)
नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। तीनों राज्यों में नए परिसीमन के आधार पर 13 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 22 अक्टूबर को होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नवीन चावला ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, "तीनों राज्यों में 13 अक्टूबर को चुनाव कराए जाएंगे और मतगणना का काम 22 अक्टूबर को होगा।"
उन्होंने कहा कि आज से इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 18 सितम्बर से आरंभ हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 सितम्बर और नामांकन पत्रों की जांच 26 सितम्बर को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 सितम्बर तय की गई है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में विधानसभा की 90, महाराष्ट्र में 288 और अरुणाचल प्रदेश में 60 सीटें हैं। गत 21 अगस्त को हरियाणा कैबिनेट की सिफारिश पर राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने राज्य विधानसभा भंग की थी। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 24 अक्टूबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 3 नवम्बर को खत्म हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications