बूटा सिंह ने अदालत को दिया सहयोग का आश्वासन

बूटा सिंह के वकील के यह कहने के बाद कि बूटा सिंह सीबीआई पूछताछ को तैयार हैं, न्यायमूर्ति गीता मित्तल ने सीबीआई से कहा कि वह बूटा सिंह से 10 सितम्बर को उनके कार्यालय में पूछताछ कर सकती है।

बिहार के राज्यपाल रह चुके बूटा सिंह ने अदालत के समक्ष कहा था कि चूंकि अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष होने के नाते उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल है इसलिए उनसे पूछताछ से पहले केंद्र सरकार की मंजूरी आवश्यक है।

ज्ञात हो कि गत 30 जुलाई को बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह को कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+