पाकिस्तान में 29 आतंकवादियों के शव मिले
आतंकवादियों के शव सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान मिले। फिलहाल दो शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
उधर सुरक्षा बलों ने हाजी बाबा और मिंगोरा इलाकों को आतंकवादियों से मुक्त करा लेने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि रविवार को मिंगोरा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर किए गए आत्मघाती हमले में 17 पुलिसकर्मी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications