अमिताभ बने मैक्स न्यूयार्क लाइफ के 'ब्रांड एंबेसेडर'
कंपनी ने कहा है कि अमिताभ को मैक्स विजय नाम के एक उत्पाद के लिए 'ब्रांड एंबेसेडर' नियुक्त किया गया है।
कंपनी ने यह उत्पाद समाज के गरीब तबके को जीवन बीमा के क्षेत्र से जोड़ने के लिए शुरू किया है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा, "मैक्स विजय आम लोगों की सुरक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है। हम इस उत्पाद से अमिताभ बच्चन जैसी जन-जन से जुड़ी शख्सियत को जोड़कर काफी उत्साहित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications