गुजरात सरकार आगामी त्योहारों के मद्देनजर स्वाइन फ्लू के फैलाव से चिंतित
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा,"राज्य में अब तक 112 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 65 मामले अहमदाबाद से आए हैं। आने वाले दिनों में राज्य में कई त्योहार आने वाले हैं, जिनमें बड़ी संख्या में दुनियाभर के लोग गुजरात पहुंचते हैं।"
उन्होंने बताया, "सरकार की सबसे बड़ी चिंता यह है कि अब गर्भवती महिलाएं स्वाइन फ्लू का शिकार हो रही हैं।"
अबतक राज्य में स्वाइन फ्लू से आठ लोगों की मौत हो चु़की है। वहीं वडोदरा में रविवार को संदिग्ध एक 23 वर्षीय गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण पाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications