लाहौर में कबायली इलाकों से आतंकवादी घुसे
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि यह चेतावनी गृह मंत्रालय को दी गई एक रिपोर्ट में शामिल है।
लाहौर के पुलिस प्रमुख परवेज राठौर ने संवाददाताओं को बताया कि इसके मद्देनजर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मनोरंजन स्थलों, मस्जिदों, इमामबाड़ा और संवेदनशील इमारतों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।
ज्ञात हो कि पिछले कुछ महीनों के दौरान लाहौर में सात बार हुए आतंकी हमलों में कई सारे लोगों की जान जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications