गिरिजाघरों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का विरोध
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "खाद्यान्न वितरण के लिए गिरिजाघरों से क्यों संपर्क साधा जा रहा है? गिरिजाघरों द्वारा खाद्यान्न वितरण जनजातियों को चुनाव के पहले कांग्रेस के प्रति आकर्षित करने वाला कदम है।"
उन्होंने कहा, "खाद्यान्न वितरण के लिए राज्य सरकार अपने तंत्र का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रही है? राज्यपाल ऐसा करके चुनाव पूर्व कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के. शंकरनारायणन के सलाहकार टी. पी. सिन्हा ने रविवार को रांची के आर्क बिशप तेलेफर पी. टोप्पो से मुलाकात की थी और उनसे गिरिजाघरों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण में मदद मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications