भाजपा ने जसवंत से पीएसी की अध्यक्षता छोड़ने को कहा
पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जसवंत सिंह को संसदीय समिति का यह पद नैतिकता के आधार पर छोड़ देना चाहिए।
प्रसाद ने कहा, "संसदीय परम्परा के मुताबिक पीएसी अध्यक्ष का पद प्रमुख विपक्षी पार्टी के हिस्से में जाता है। पार्टी में रहने की वजह से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण पद दिया गया था। अब चूंकि उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है, पार्टी आगे इसके बारे में विचार करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications