मेयतास की नई प्रोमोटर होगी आईएल एंड एफएस (लीड-1)

खुर्शीद ने यहां पत्रकारों से कहा, "कंपनी लॉ बोर्ड (सीएलबी) के आदेश के अनुसार आईएल एंड एफएस मेयतास इंफ्रा की नई प्रोमोटर होगी।"

मेयतास में आईएल एंड एफएस की सबसे अधिक 37.1 फीसदी हिस्सेदारी होगी। सीएलबी के आदेश के अनुसार नए प्रोमोटर को मेयतास में तरलता के लिए 55 करोड़ रुपये लगाने होंगे।

कंपनी की कुल हिस्सेदारी में से आईएल एंड एसएफ को मूल प्रोमोटरों से 22.6 फीसदी शेयर हासिल होंगे।

इस घोषणा के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज में आईएल एंड एफएस के शेयरों में 15.92 फीसदी और मेयतास के शेयर में 4.98 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

मंत्री ने कहा, "आईएल एंड एफएस दो साल तक कंपनी में कम से कम 26 फीसदी हिस्सेदारी रखेगी और इस दौरान कंपनी के प्रबंधन पर उसका अधिकार रहेगा।"

उन्होंने कहा कि मेयतास इंफ्रा के वर्तमान प्रोमोटर निदेशकों को अपने पद से हटना पड़ेगा। इसमें सत्यम घोटाले के मुख्य आरोपी बी. रामलिंगा राजू का बेटा उपाध्यक्षक बी. तेजा राजू और पूर्णकालिक निदेशक बी. नरसिम्हा राव शामिल हैं।

खुर्शीद ने कहा, "आईएल एंड एफएस तत्काल प्रभाव से मेयतास की प्रोमोटर की भूमिका निभाएगी।"

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नियुक्त चार में से दो निदेशक सितंबर 2010 तक कंपनी के निदेशक मंडल में बने रहेंगे। उन्होंने हालांकि इन अधिकारियों के नामों का खुलासा नहीं किया।

खुर्शीद ने कहा कि मेयतास पर 3,550 करोड़ रुपये का कर्ज है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+