आडवाणी व राजनाथ सक्षम नेता हैं : भागवत
तीन दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद सोमवार को संघ की एक बैठक में हिस्सा लेने हरिद्वार पहुंचें भागवत ने संवाददाताओं से कहा, "पार्टी में आडवाणी जैसी नैतिक ऊंचाई के और भी नेता हैं और उनके मार्गदर्शन में पार्टी अपनी समस्याएं सुलझा लेंगी। हमें इससे कुछ लेना देना नहीं है। हमें जो कहना था वह हम कह चुके हैं।"
भाजपा में मचे आंतरिक घमासान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह भाजपा का अंदरूनी मामला है और वह इससे निपटने में खुद सक्षम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications