ब्रिटानिया ने टाइगर ब्रांड पर विवाद सुलझाया
कंपनी के चेयरमैन नुस्ली एन.वाडिया ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, "हमने उन सभी मुद्दों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। ब्रिटानिया के पास भारत में 'टाइगर' ब्रांड के इस्तेमाल का अधिकार है। ब्रिटानिया के पास दुनिया में कहीं भी 'टाइगर' ब्रांड के इस्तेमाल का अधिकार है।"
वाडिया ने कहा, "क्राफ्ट कोई दूसरा 'टाइगर' ब्रांड इस्तेमाल करेगी। वह हमारे द्वारा किसी देश में इस्तेमाल किया जा रहा या इस्तेमाल किया जाने वाला 'टाइगर' ब्रांड नहीं होगा। समझौते में यही तय हुआ है। अंततोगत्वा टाइगर एक सामान्य शब्द है। क्राफ्ट अपना कोई दूसरा 'टाइगर' ब्रांड विकसित करने को पूरी तरह स्वतंत्र है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications