रिलायंस गैस को लेकर नए मंत्री समूह की जरूरत : देवड़ा
देवड़ा ने यहां सोमवार को कहा, "यह सच है कि मैंने कृष्ण गोदावरी बेसिन से रिलायंस इंडस्ट्री द्वारा उत्पादित अतिरिक्त गैस के आवंटन के बारे में एक नए मंत्री समूह के गठन के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।"
आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र कृष्णा गोदावरी डी-6 ब्लॉक से निकलने वाली गैस के आवंटन को लेकर पहले ही वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में एक विशेषाधिकार प्राप्त मंत्री समूह का गठन किया जा चुका है। यह समूह उर्वरक और बिजली संयंत्रों को प्रति दिन चार करोड़ यूनिट गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराएगा।
रिलायंस अब इस बेसिन से चार करोड़ यूनिट से अधिक गैस का उत्पादन करने में सक्षम है, लेकिन उत्पादित होने वाली अतिरिक्त गैस के खरीददार के बारे फैसला नहीं किए जाने के कारण अतिरिक्त उत्पादन रूका हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications