राजधानी में पुलिसकर्मी के घर लूट
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में रविवार शाम 9.30 बजे संजीव कुमार के घर में छह लोग नकाब लगा कर प्रवेश किया और 2.5 लाख रुपये के आभूषण और 25,000 रुपये नकद लूट कर फरार हो गए।
अधिकारी ने बताया कि लुटेरों ने अशोर विहार स्थित कुमार के घर में प्रवेश कर महिलाओं को बंदूक दिखाकर उनसे आभूषण लाने को कहा। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त कुमार अपने आवास पर मौजूद नहीं थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications