कश्मीर के समाधान में रुकावट बन सकती है गिलगिट की स्वायत्तता : सलाहुद्दीन

रविवार को यहां आयोजित एक इफ्तार पार्टी में हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया और संयुक्त जेहाद काउंसिल के अध्यक्ष सलाहुद्दीन ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर राज्य, जिसका भविष्य अभी तय होना है, की क्षेत्रीय संप्रभुता (1947 से पूर्व के मुताबिक) में किया गया किसी भी तरह का परिवर्तन कश्मीर मुद्दे पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।"

पाकिस्तान ने गिलगिट-बाल्टिस्टान क्षेत्र और यहां होने वाले स्थानीय विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हस्तांतरण पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के तहत स्थानीय लोगों को अपना मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार मिलेगा।

यद्यपि पाकिस्तानी राष्ट्रपति के पास इस क्षेत्र में गवर्नर की नियुक्ति का अधिकार है। गिलगिट- बाल्टिस्टान विधानसभा का रक्षा, वित्त और विदेशी मामलों पर नियंत्रण नहीं होगा।

सलाहुद्दीन ने कहा, "यदि मुशर्रफ कश्मीर मसले पर पाकिस्तान के रुख को नरम नहीं बनाते तो स्थिति कुछ और होती।"

उसने कहा कि कश्मीर पर इस्लामाबाद की 'अनावश्यक खामोशी' की वजह से 'पाकिस्तान की क्षेत्रीय संप्रभुता के लिए खतरा पैदा हो सकता है।'

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+