कश्मीर में सीआरपीएफ के 2 जवान शहीद (लीड-1)
आतंकवादियों ने पहले दोपहर को श्रीनगर के लाल चौक पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों पर गोलियां चलाई, जिसमें गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने बटमालू इलाके में सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंके, जिसमें 10 नागरिक, दो सीआरपीएफ के जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
अभी तक किसी भी आतंकवादी गुट ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। महीने की शुरुआत में भी दो अलग-अलग हमलों में सुरक्षा बलों के दो जवान शहीद हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications